कुल्लू में HRTC बस हादसा, 38 सवारियां घायल; ब्रेक फेल होने पर चालक ने बचाई कई जिंदगियां

 कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार; 38 सवारियां घायल, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर ब्यासर रोड पर HRTC की बस अचानक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को ढांक की ओर मोड़ दिया और टक्कर मारकर रोक दिया। इससे बस गहरी खाई में जाने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।









हादसे के समय बस में रक्षाबंधन के चलते भारी भीड़ थी। बस में करीब 60 से 70 सवारियां होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 38 सवारियां घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में मदद की और घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया।


जानकारी के अनुसार HRTC की बस ब्यासर से कुल्लू की ओर आ रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रास्ते में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने स्थिति को संभालते हुए बस को सड़क किनारे ढांक की तरफ मोड़ दिया। बस ढांक से टकराने के बाद रुक गई। यदि बस अनियंत्रित होकर ढांक से नीचे चली जाती तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था।


चालक की सूझबूझ से बची कई जिंदगियां









घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन भारी सवारियों से भरी बस के साथ हुए इस हादसे ने लोगों को दहला दिया।


फिलहाल हादसे के कारणों की जांच और घायलों की स्थिति को लेकर अधिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।


#UTHimachal #UniqueTodayNews #Kullu #HRTC #HimachalNews #RoadAccident #BusAccident #BreakingNews #HimachalPradesh




नोट:हम आपको आपके आसपास की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरों से अवगत कराते हैं। यदि आपके पास भी अपने क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर है और आपको लगता है कि वह मीडिया में आनी चाहिए, तो आप हमें अवश्य भेजें। आप ईमेल या फेसबुक के माध्यम से हमें अपनी न्यूज़ भेज सकते हैं। आपकी भेजी गई खबर आपके नाम से प्रकाशित की जाएगी5




Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form