घर से निकली 15 वर्षीय नाबालिग को मदद के बहाने युवक ले गया, होटल में दुष्कर्म का आरोप:

 मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। यहां सुंदरनगर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना अपराध हुआ है।

15 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह बीती 22 अगस्त को परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई थी। वह अपने एक परिचित से मिलने के लिए जा रही थी। इस दौरान वह बस के माध्यम से मंडी पहुंची और वहां से बिलासपुर जाने वाली बस में सवार हो गई। हालांकि, रास्ते में वह सुंदरनगर में उतर गई।

किसी से मिलने गई थी नाबालिग लड़की को उस समय यह आभास हुआ कि वह बिलासपुर पहुंच चुकी है। पीड़िता के अनुसार सुंदरनगर में उतरने के बाद उसने सड़क पर एक महिला से फोन लेकर अपने परिचित को संपर्क करने के लिए कॉल की। इसके बाद वह सड़क किनारे खड़ी रही।




इसी दौरान एक युवक स्कूटी पर वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक ने उससे उसकी परेशानी के बारे में पूछा और मदद करने की बात कही। पीड़िता के बयान के अनुसार युवक ने उसे अपने घर चलने के लिए कहा।


पहले तो नाबालिग ने युवक के साथ जाने से इनकार कर दिया। मगर युवक के भरोसा दिलाने के बाद वह उसकी बातों में आ गई और स्कूटी पर बैठ गई। आरोप है कि युवक उसे बिलासपुर की दिशा में लेकर गया।


होटल के कमरे में किया दुष्कर्म

रास्ते में युवक एक होटलनुमा ढाबे पर रुका। पीड़िता के अनुसार वहां एक कमरा लिया गया और रात करीब नौ बजे युवक ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद अगले दिन युवक उसे अपने घर ले गया।

पीड़िता ने युवक के घर पहुंचने पर उसकी मां को अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक की मां लेकर पहुंची थाने:

पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल, आरोपी की भूमिका और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस संबंधित तथ्यों और परिस्थितियों की गहनता से जांच में जुटी हुई है।


जांच में जुटी पुलिस:

आरोपी के संबंध में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form