ट्रक चालकों को शिकार बनाने वाली शातिर युवती गिरफ्तार, 54 वारदातों का खुलासा

 








ट्रक चालकों को शिकार बनाने वाली शातिर युवती गिरफ्तार, 54 वारदातों का खुलासा

पंजाब–हरियाणा में फैला था जाल, हिमाचली ड्राइवर के साथ भी हुआ ‘खेल’ | 

पंचकूला।

हाईवे पर वाहन चालकों को लिफ्ट के बहाने फंसाकर लूटपाट, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली करने वाले शातिर गिरोह का पंचकूला पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस गैंग की मास्टरमाइंड युवती माही समेत तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह अब तक 54 वारदातों को अंजाम दे चुका है।

युवती माही हाईवे पर अकेली खड़ी होकर ट्रक व अन्य वाहन चालकों से लिफ्ट मांगती थी। लिफ्ट मिलने के बाद वह चालक को सुनसान जगह पर रुकवाती थी। तभी पीछे से दूसरी कार में सवार उसके साथी पहुंचते और चालक से लूटपाट करते थे।

जांच में सामने आया है कि यह गैंग पंचकूला, मोहाली और अंबाला में सक्रिय था। इस गिरोह का शिकार एक हिमाचल प्रदेश का ट्रक चालक भी हुआ है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है।


#UTHimachal

#BreakingNews

#HighwayCrime

#LiftGang

#PanchkulaPolice

#CrimeNews

#TruckDriversAlert

#HimachalNews

#PunjabHaryana

#PoliceAction

#LatestNews

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form