बिलासपुर में नशे पर बड़ी कार्रवाई: मंडी-भराड़ी चौक पर 18.52 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
बिलासपुर।
थाना सदर बिलासपुर के अंतर्गत मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार देर रात मंडी-भराड़ी चौक पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को 18.52 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाकाबंदी के दौरान मुख्य आरक्षी वासुदेव अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल नंबर HP82-0935 पर सवार दो युवकों को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 18.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितेश कुमार (27 वर्ष) पुत्र जयपाल, निवासी गांव जरलू, डाकघर कुम्मी, तहसील बल्ह, जिला मंडी तथा कन्हैया (28 वर्ष) पुत्र ठाकुर दास, निवासी गांव व डाकघर कुम्मी, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
#Bilaspur
#HimachalPolice
#DrugFreeHimachal
#Chitta
#NDPSAct
#CrimeNews
#UTHimachal
#HimachalNews
#BilaspurPolice
#NashaMuktHimachal
