मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा: नेरचौक में दुर्घटना के बाद अग्निवीर प्रशांत ठाकुर ने एम्स में तोड़ा दम


 



मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा: नेरचौक में दुर्घटना के बाद अग्निवीर प्रशांत ठाकुर ने एम्स में तोड़ा दम



मंडी जिला के नेरचौक (नागचला क्षेत्र) में हुए एक दुखद सड़क हादसे में घायल अग्निवीर प्रशांत ठाकुर (20) की उपचार के दौरान एम्स में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रशांत छुट्टी पर घर आए हुए थे।


जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब प्रशांत अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर मंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई। दुर्घटना में प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार उनके चचेरे भाई को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।


मृतक अग्निवीर प्रशांत ठाकुर सुंदरनगर उपमंडल के डैहर क्षेत्र के भंतरेहड़ गांव के निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।


#Mandi #Nerchowk #Nagchla #RoadAccident #Agniveer #PrashantThakur #HimachalPradesh #HimachalNews #UT_Himachal #UniqueTodayNews

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form