सोलन जिले के डगशई में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.44 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर गिरफ्तार
निजी मेडिकल कॉलेज में सप्लाई की थी तैयारी, NDPS एक्ट में मामला दर्ज
सोलन जिला के डगशई क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। डगशई पुलिस ने गश्त के दौरान 3.44 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी निजी मेडिकल कॉलेज में चिट्टा सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस को आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों पर पहले से शक था, जिसके बाद गश्त के दौरान उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चिट्टा बरामद किया गया।
मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के तार किसी बड़े नशा नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं, साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में नशे की सप्लाई का यह नेटवर्क कितना फैला हुआ है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
#Solan #Dagshai #HimachalPradesh
#Chitta #DrugFreeHimachal
#SolanPolice #NDPSAct
#MedicalCollege #DrugMafia
#UT_Himachal #UniqueTodayNews
