बिलासपुर के श्री नयना देवी क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

 


बिलासपुर के श्री नयना देवी क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका




बिलासपुर जिला | श्री नयना देवी


हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के श्री नयना देवी क्षेत्र के अंतर्गत दडोह के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए हत्या की आशंका के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला का शव जंगल में झाड़ियों के बीच औंधे मुंह पड़ा मिला। कथित तौर पर महिला के दोनों हाथ पीठ के पीछे बंधे हुए थे, जबकि गले में दुपट्टा लिपटा हुआ पाया गया। साथ ही चेहरे और नाक से खून निकलने के निशान भी बताए जा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि गुफा पार्किंग से दडोह की ओर जाने वाले मार्ग के पास जंगल में जाते समय एक प्रवासी व्यक्ति की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की सहायता से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।


शव को कब्जे में लेकर एम्स बिलासपुर भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता फिलहाल महिला की शिनाख्त करना है। इस बीच पुलिस अधीक्षक संदीप धवल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला किसी बाहरी श्रद्धालु की हो सकती है, हालांकि सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच की जा रही है।





#Bilaspur #NainaDevi #HimachalNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #UT_Himachal #UniqueTodayNews

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form