कांगड़ा में 6.55 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चंडीगढ़ से मुख्य सप्लायर दबोचा
कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।
दिनांक 13 दिसंबर 2025 को कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.55 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद मामले में तकनीकी विश्लेषण और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री की गहन जांच की गई।
जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने फॉलो-अप कार्रवाई करते हुए खरड़, चंडीगढ़ से कथित मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
हिमाचल पुलिस का कहना है कि नशा माफिया के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत किसी भी स्तर पर संलिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।
#HPPolice #ChittaMuktHimachal #ZeroTolerance #KangraPolice #DrugFreeHimachal
