चंबा, हिमाचल प्रदेश।
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंबा पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। ताजा मामला कटोरी बंगला क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने कार्रवाई करते हुए 726 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दविंद्र (25) पुत्र रूप सिंह, निवासी गांव लमगाह, डाकघर थेई कोठी, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चुवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी बलदेव दत्त ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित तौर पर चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
#Chamba #Churah #Himachal #Charas #DrugFreeHimachal #HimachalPolice #WarOnDrugs #CrimeNews
