उड़ता हिमाचल: भाजपा विधायक का 27 साल का भतीजा चिट्टा के साथ गिरफ्तार, जंगल से दबोचा


उड़ता हिमाचल: भाजपा विधायक का 27 साल का भतीजा चिट्टा के साथ गिरफ्तार, जंगल में पुलिस ने दी दबिश


हमीरपुर।

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का बढ़ता कारोबार सरकार और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद चिट्टा तस्कर बेखौफ नजर आ रहे हैं। ताजा मामला हमीरपुर जिले से सामने आया है, जहां भाजपा विधायक के भतीजे सहित दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है।


जानकारी के अनुसार, हमीरपुर पुलिस ने बुधवार सुबह गश्त के दौरान अलग–अलग मामलों में दो युवकों को चिट्टे के साथ दबोचा। पहले मामले में बड़सर क्षेत्र के गांव ओक निवासी शुभम शर्मा (26) को पुलिस ने गलोड़ इलाके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब एक ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।


वहीं दूसरे और ज्यादा चर्चित मामले में बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के भतीजे आकाश शर्मा (27), निवासी गांव नेरी, को संमलेहड़ा जंगल में पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा। आरोपी आकाश विधायक के साले का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक ग्राम चिट्टा के साथ चिट्टे को तोलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी बरामद की है, जिससे उसकी नशा तस्करी में संलिप्तता की आशंका और गहरी हो गई है।


हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों के नेटवर्क, उनकी भूमिका और चिट्टा तस्करी में संलिप्तता की गहन जांच कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।


चिट्टा तस्करों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम


गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए चिट्टा तस्करों की सूचना देने पर इनाम देने की घोषणा की है।

सरकार के अनुसार—

2 ग्राम चिट्टा की सूचना पर 10 हजार रुपये,

5 ग्राम पर 25 हजार रुपये,

25 ग्राम पर 50 हजार रुपये,

1 किलो पर 5 लाख रुपये,

5 किलो चिट्टा की सूचना पर 10 लाख रुपये,

जबकि नेटवर्क के सरगना को पकड़वाने पर 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और 30 दिनों के भीतर इनाम राशि दी जाएगी।


इस घटना के बाद एक बार फिर हिमाचल में बढ़ते नशे और इससे जुड़े रसूखदार नामों को लेकर बहस तेज हो गई है।





#UtHimachal

#UTNews

#UTHimachal

#UdtaHimachal

#HamirpurNews

#HimachalBreaking

#ChittaFreeHimachal

#HimachalPolice

#NDPSAct

#DrugFreeHimachal

#CrimeNews

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form