वॉल्वो बस से 10 ग्राम #चिट्टा बरामद, #अमृतसर का युवक गिरफ्तार

 


#सुंदरनगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई


वॉल्वो बस से 10 ग्राम #चिट्टा बरामद, #अमृतसर का युवक गिरफ्तार


सुंदरनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के दिशा-निर्देशों पर बुधवार देर रात पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक वॉल्वो बस से 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह (उम्र 29 वर्ष) पुत्र  के रूप में हुई है, जो मकान नंबर 471, किरन कॉलोनी, गुमटाला बायपास, डाकघर जुझार सिंह अमनी, जिला अमृतसर, पंजाब का रहने वाला है। आरोपी वॉल्वो बस में सवार होकर यात्रा कर रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।


यह कार्रवाई पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम द्वारा ASI दौलत राम के नेतृत्व में अंजाम दी गई। नाकाबंदी के दौरान टीम में मुख्य आरक्षी हंस राज, आरक्षी कुलदीप, आरक्षी सतीश कुमार तथा महिला आरक्षी ललिता मौके पर मौजूद थे। पुलिस टीम की सतर्कता से नशा तस्करी की एक और कोशिश को समय रहते नाकाम किया गया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा तथा पुलिस रिमांड लेकर यह पता लगाया जाएगा कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था, इसकी सप्लाई कहां की जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।


हिमाचल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।





#Sundernagar #HimachalPolice #DrugFreeHimachal #Chitta #VolvoBus #NDPSAct #Amritsar #Punjab #CrimeNews #UTHimachal #HimachalNews

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form