शिमला सुन्नी में 25 वर्षीय युवक की हत्या, शव दफनाकर भागा आरोपी बिहार से गिरफ्तार

 

शिमला सुन्नी 25 वर्षीय युवक की हत्या, शव दफनाकर फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में होली की रात लापता हुए 25 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है, जबकि मामले की जांच अभी जारी है।










पुलिस थाना सुन्नी में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता चतुरी राम निवासी जिला मुजफ्फरपुर, बिहार ने 15 मार्च 2026 को अपने बेटे राम प्रवेश राम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा बसंतपुर क्षेत्र में अपने साथियों के साथ किराए के कमरे में रहकर RCC निर्माण कार्य करता था और 3-4 मार्च की रात से लापता था। फोन स्विच ऑफ आने पर परिजन उसकी तलाश में शिमला पहुंचे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और तकनीकी विश्लेषण सहित कॉल डिटेल खंगाली। जांच के दौरान सामने आया कि होली की रात गुमशुदा युवक का अपने साथियों के साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस को आशंका हुई कि इसी विवाद के चलते युवक का अपहरण कर उसकी हत्या की गई।

23 मार्च को पुलिस ने उसी क्षेत्र से शव को जमीन से खोदकर बरामद किया, जिसकी पहचान राम प्रवेश राम के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की।

जांच के दौरान फरार चल रहे आरोपी अरुण कुमार, निवासी पूर्वी चंपारण, बिहार को 25 मार्च 2026 को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और शव को छिपाने के लिए जमीन में दफना दिया।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही इस हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

#Shimla #Sunni #HimachalPradesh #MurderCase #CrimeNews #HimachalPolice #Bihar #BreakingNews #UTHimachal


नोट:हम आपको आपके आसपास की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरों से अवगत कराते हैं। यदि आपके पास भी अपने क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर है और आपको लगता है कि वह मीडिया में आनी चाहिए, तो आप हमें अवश्य भेजें। आप ईमेल या फेसबुक के माध्यम से हमें अपनी न्यूज़ भेज सकते हैं। आपकी भेजी गई खबर आपके नाम से प्रकाशित की जाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form