जुब्बल में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, 13.025 ग्राम चिट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

 




जुब्बल में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, 13.025 ग्राम चिट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

शिमला।

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जुब्बल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 13.025 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई डिटेक्शन सेल रोहड़ू द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने भगोली नाला के पास दबिश देकर चिट्टा बेचने की फिराक में खड़े तीनों आरोपियों को पकड़ा।

👥 गिरफ्तार आरोपी

पारस (22) निवासी देहरादून

मोहम्मद साकिब (23) निवासी देहरादून

दीपक कुमार (31) निवासी नेपाल

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से जुब्बल, कुद्दू और सवाड़ा क्षेत्रों में चिट्टे की सप्लाई कर रहे थे और स्थानीय युवाओं को नशे की लत में धकेलने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चिट्टा कहां से लाया जा रहा था।

🚔 पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और युवाओं को नशे से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

नशे के खिलाफ जंग जारी है।


#UTHimachal #HimachalNews #ShimlaNews #Jubbal

#ChittaSmuggling #DrugFreeHimachal

#HimachalPolice #BreakingNews #CrimeNews

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form