हिमाचल: नशा निवारण केंद्र भेजे जाने के बाद थाने पहुंची बहन, अपहरण का लगाया आरोप

 




हिमाचल: नशा निवारण केंद्र भेजे जाने के बाद थाने पहुंची बहन, अपहरण का लगाया आरोप

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां कथित रूप से पत्नी द्वारा नशे की लत से परेशान पति को नशा निवारण केंद्र भेजे जाने के बाद उसकी बहन थाने पहुंच गई और अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मशाला के समीप एक गांव निवासी युवक लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। पत्नी कुछ समय मायके में रहने के बाद हाल ही में ससुराल लौटी थी। इस दौरान युवक के दोबारा नशा करने की बात सामने आने पर पत्नी ने ऊना स्थित एक निजी नशा निवारण केंद्र से संपर्क किया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात नशा निवारण केंद्र के कर्मचारी गांव पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए। इस दौरान युवक की बहन ने विरोध किया और बाद में थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके भाई को जबरन ले जाया गया है। बहन का दावा है कि विरोध के दौरान उसके साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

हैरानी की बात यह भी सामने आई है कि युवक को नशा निवारण केंद्र भेजे जाने के बाद पत्नी दोबारा अपने मायके लौट गई। शिकायत मिलने के बाद धर्मशाला पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और ऊना स्थित नशा निवारण केंद्र से संपर्क किया।

पुलिस दबाव के चलते केंद्र संचालकों द्वारा युवक को रात के समय कांगड़ा जिले के गगल क्षेत्र में छोड़ने की बात सामने आई है। युवक का आरोप है कि ले जाने और वापस छोड़ने के दौरान उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के आधार पर अपहरण और मारपीट से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि संबंधित नशा निवारण केंद्र को किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध ले जाने का कानूनी अधिकार था या नहीं। मामले में पत्नी की भूमिका और केंद्र संचालकों की वैधता की भी विस्तृत जांच जारी है।

#DehraPolice

#KangraPolice

#HimachalPolice

#Dehra

#Kangra

#Rakkar

#CrimeNews

#TheftCase

#PoliceAction

#HimachalNews

#DistrictKangra

#LawAndOrder

#CrimeControl

#DehraNews

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form