कांगड़ा: देहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी-सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

 





कांगड़ा:देहरा पुलिस की कार्रवाई, चोरी-सेंधमारी गिरोह का भंडाफोड़

देहरा। देहरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी व सेंधमारी से जुड़े एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ कर सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस थाना रक्कड़ क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, 10 और 11 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि को कलोहा चौक स्थित विपिन कुमार पुत्र बलवीर सिंह, निवासी गांव व डाकघर कलोहा, तहसील रक्कड़, जिला कांगड़ा की मोबाइल फोन की दुकान में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में पुलिस थाना रक्कड़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी निगरानी, स्थानीय सूचना तंत्र के साथ-साथ वैज्ञानिक और पारंपरिक अनुसंधान तरीकों का उपयोग किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना रक्कड़, पुलिस थाना मोईन और सीआईए देहरा की संयुक्त टीमों का गठन किया गया।

लगातार प्रयासों और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 25 और 26 दिसंबर 2025 को कार्रवाई करते हुए चोरी-सेंधमारी गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुनीत जसवाल (31), हरदीप (25), शुभम (19), सुभाष उर्फ सौरभ (24) और राकेश सिंह (48) के रूप में हुई है, जो जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें और एक लोहे की रॉड बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में सभी संभावित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।




#KangraNews  

#DehraPolice  

#HimachalCrime  

#TheftGangBusted  

#PoliceAction  

#CrimeNews  

#HimachalPradesh  

#DehraNews  

#RakkarPolice  

#BreakingNews  

#HimachalPolice  

#CrimeUpdate  

#KangraCrime

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form