चंबा: सलूणी में महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी पर मर्यादा भंग का आरोप

 




चंबा: सलूणी में महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी पर मर्यादा भंग का आरोप
चंबा (सलूणी)।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल से एक बेहद चौंकाने और सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत औहरा के छनानू गांव में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर अकेली महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पीड़िता पुष्पा देवी के अनुसार, जब वह घर में अकेली थी, तभी उसी गांव का दीपक कुमार अचानक उनके घर में घुस आया और बिना किसी उकसावे के उनके सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमले की भयावहता साफ देखी जा सकती है।
घायल महिला को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।
पीड़िता ने आरोपी दीपक कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने न केवल हमला किया, बल्कि उसकी मर्यादा भंग करने की भी कोशिश की। वहीं, स्थानीय सूत्रों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है, हालांकि पुलिस इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है।
मामले की सूचना मिलते ही खैरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़िता को न्याय दिलाने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।






#Chamba
#Salooni
#Himachal
#HimachalNews
#HimachalCrime
#CrimeNews
#WomenSafety
#CrimeAgainstWomen
#Assault
#ViralVideo
#Police
#UTHimachal




Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form