शिमला पुलिस ने दो मामलों में कुल 9 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार:ढली व रामपुर में बड़ी कार्रवाई

 



शिमला में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। कुल 9 आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक दंपती और एक युवती भी शामिल हैं।


पहली कार्रवाई: ढली में होटल से 12.960 ग्राम चिट्टा बरामद


पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान गुप्त सूचना मिली कि ढली बाईपास स्थित एक निजी होटल में चिट्टा सप्लाई किया जा रहा है। पुलिस टीम ने होटल के कमरे नंबर 201 में दबिश दी और 12.960 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी निम्नलिखित हैं:


साहिल, 27 वर्ष, निवासी सेक्टर-38 चंडीगढ़


शुभम चौधरी, 25 वर्ष, निवासी समालखा, पानीपत


अंकिता नेगी, 26 वर्ष, निवासी बसताधार, ननखड़ी


लालित चौहान, 32 वर्ष, निवासी चौपाल


महिमा चौहान, 27 वर्ष, निवासी चौपाल



इस मामले में ढली थाना में NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


दूसरी कार्रवाई: रामपुर में कार से 6.33 ग्राम चिट्टा बरामद


रामपुर उपमंडल की डिटेक्शन टीम ने सैंज–सुन्नी रोड पर एक कार को रोककर चैकिंग की। वाहन में बैठे तीन व्यक्तियों से 6.33 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:


महेंद्र सिंह, 39 वर्ष, निवासी निरमण्ड, कुल्लू


दिवान सिंह, 41 वर्ष, निवासी निरमण्ड, कुल्लू


महिंदर सिंह, 42 वर्ष, निवासी निरमण्ड, कुल्लू



इनके खिलाफ थाना कुमारसैन में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।


पुराना मामला: एक और आरोपी पर कार्रवाई


ढली थाना में दर्ज एक पुराने मामले में कुलदीप कुमार, 39 वर्ष, निवासी दुर्गापुर के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की गई है।


अदालत में पेशी व आगे की कार्रवाई


सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के हर नेटवर्क पर लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है और प्रदेशभर में अभियान को और तेज किया जा रहा है।


एसएसपी शिमला का बयान


एसएसपी शिमला संजेव गांधी ने कहा कि चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिमला पुलिस चिट्टा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखे हुए है और नशा फैलाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।



---


#Shimla #HimachalPradesh #DrugFreeHimachal #ShimlaPolice #NDPSAct #Rampur #Dhalli #AntiDrugsCampaign

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form