काल बनी निजी बस! स्कूटी सवार संदीप की मौत, पीछे छोड़ गए बेटा-बेटी

 

कांगड़ा के गग्गल में दर्दनाक हादसा, निजी बस की चपेट में आने से 40 वर्षीय संदीप की मौत, परिजनों ने लगाया जाम











कांगड़ा, 31 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गग्गल में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गग्गल से शाहपुर की ओर जा रही एक निजी बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संदीप (40 वर्ष), निवासी रछियालु, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप स्कूटी पर जा रहे थे, तभी वह निजी बस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही जान चली गई।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

संदीप अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनकी अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में रोष फैल गया।

हादसे के बाद सड़क पर चक्का जाम

घटना से नाराज परिजनों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, यह जांच का विषय है। पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

#Kangra #Gaggal #Shahpur #RoadAccident #BusAccident #HimachalPradesh #HimachalNews #BreakingNews #UTHimachal #UTNews

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form