-#विदेश में पढ़ाई व वीजा के नाम पर 24 वर्षीय युवक से धोखाधड़ी, मामला दर्ज...
#विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा दिलवाने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक से लगभग 20.41 लाख रुपये लेने के बावजूद उसे वीजा उपलब्ध नहीं करवाया गया। यहां तक कि फर्जी दस्तावेज बनाकर युवक के नाम पर लोन लेकर गाड़ी खरीदने के साथ ही उसके बैंक खाते का दुरुपयोग भी किया गया। युवक की शिकायत पर घुमारवीं थाना में मामला दर्ज किया गया है।
-#पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिला की तहसील ढटवाल क्षेत्र के रहने वाले 24 वर्षीय निशांत ठाकुर द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार पंतेहड़ा के अभिषेक कुमार शर्मा और घुमारवीं के अधिवक्ता ने उसे विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा दिलवाने का झांसा दिया। उज्ज्वल भविष्य की चाह में उनकी बातों में आकर उसने उन्हें कुल 20,41,364 रुपये दे दिए।
-#यह राशि नकद के साथ ही गूगल-पे तथा एनईएफटी के माध्यम से दी गई। इसके बावजूद उन लोगों ने न तो उसे वीजा उपलब्ध करवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उसके नाम पर लोन लिया। लोन के पैसे से गाड़ी खरीदने के साथ ही उन्होंने उसके बैंक खाते का भी दुरुपयोग किया।
-#इस धोखाधड़ी की वजह से उन लोगों ने उसे लाखों रुपये की चपत लगा दी। बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
-#डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर गहन छानबीन जारी है।
#VisaFraud #HimachalPradesh #Ghumarwin #FraudCase #CyberCrime #PoliceAction #BreakingNews #यूनिक_टुडे_न्यूज़ #UTHimachal
नोट:हम आपको आपके आसपास की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरों से अवगत कराते हैं। यदि आपके पास भी अपने क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर है और आपको लगता है कि वह मीडिया में आनी चाहिए, तो आप हमें अवश्य भेजें। आप ईमेल या फेसबुक के माध्यम से हमें अपनी न्यूज़ भेज सकते हैं। आपकी भेजी गई खबर आपके नाम से प्रकाशित की जाएगी
