नूरपुर डमटाल में 16.96 ग्राम चिट्टा बरामद, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

 नूरपुर के डमटाल क्षेत्र में 16.96 ग्राम चिट्टे के साथ 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई


नूरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। डमटाल क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को 16.96 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है।












सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जिला पुलिस नूरपुर द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम डमटाल क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी सूचना मिलने पर तपेश्वर सिंह उर्फ सोनू (48 वर्ष), निवासी गांव नांगलियाँ चक्क, तहसील इंदौरा के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई।


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 16.96 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस विभाग के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का नशा तस्करी से जुड़ा कोई नेटवर्क तो नहीं है।


जिला पुलिस नूरपुर ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि नशे से संबंधित कोई भी जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


#NurpurNews #HimachalNews #DrugFreeHimachal #CrimeNews #UTHimachal #BreakingNews






नोट:हम आपको आपके आसपास की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरों से अवगत कराते हैं। यदि आपके पास भी अपने क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर है और आपको लगता है कि वह मीडिया में आनी चाहिए, तो आप हमें अवश्य भेजें। आप ईमेल या फेसबुक के माध्यम से हमें अपनी न्यूज़ भेज सकते हैं। आपकी भेजी गई खबर आपके नाम से प्रकाशित की जाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form