हिमाचल के बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, कुल्हाड़ी से व्यक्ति की हत्या

 


BREAKING: हिमाचल में शख्स की बेरहमी से हत्या, बिलासपुर के झंडूता उपमंडल में कुल्हाड़ी के वार से गर्दन अलग करने का आरोप

बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल में मरोतन के नजदीक गूगा मलोट क्षेत्र में गद्दी समुदाय के एक व्यक्ति की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर व्यक्ति की गर्दन अलग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।









घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

#Bilaspur #Jhandutta #HimachalPradesh #CrimeNews #UTHimachal










नोट:हम आपको आपके आसपास की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरों से अवगत कराते हैं। यदि आपके पास भी अपने क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर है और आपको लगता है कि वह मीडिया में आनी चाहिए, तो आप हमें अवश्य भेजें। आप ईमेल या फेसबुक के माध्यम से हमें अपनी न्यूज़ भेज सकते हैं। आपकी भेजी गई खबर आपके नाम से प्रकाशित की जाएगी


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form