बिलासपुर में मां ने मोबाइल देने से किया मना, 13 साल के बेटे ने कर ली आत्महत्या


बिलासपुर में मोबाइल फोन को लेकर डांट से नाराज 13 साल के बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर दी जान

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां मोबाइल फोन को लेकर मां की डांट से नाराज एक 13 वर्षीय बच्चे ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।







प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला बिलासपुर जिले का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी मां से मोबाइल फोन लेने की जिद कर रहा था। चूंकि इन दिनों बच्चों की परीक्षाएं चल रही थीं, इसलिए मां ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह देते हुए मोबाइल देने से मना कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल न मिलने से बच्चा नाराज हो गया और कुछ देर बाद अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ।

परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया जा रहा है कि बच्चे ने अपनी मां की साड़ी को कमरे में लगे कुंडे से बांधकर फंदा बना लिया था और उससे लटका हुआ था।

परिवार के लोगों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान सचिन (13) पुत्र सतवीर सिंह निवासी गांव मल्लपुर सिद्धारी, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सचिन इन दिनों पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी को लेकर घर पर ही था।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

#Bilaspur #HimachalNews #HimachalPradesh #BreakingNews #UTNews #UTHimacha



नोट:हम आपको आपके आसपास की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरों से अवगत कराते हैं। यदि आपके पास भी अपने क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर है और आपको लगता है कि वह मीडिया में आनी चाहिए, तो आप हमें अवश्य भेजें। आप ईमेल या फेसबुक के माध्यम से हमें अपनी न्यूज़ भेज सकते हैं। आपकी भेजी गई खबर आपके नाम से प्रकाशित की जाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form