नमस्कार, आपका स्वागत है आपके अपने यूटी हिमाचल वेबसाइट और फेसबुक पेज पर।
हम आपको आपके आसपास की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरों से अवगत कराते हैं। यदि आपके पास भी अपने क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर है और आपको लगता है कि वह मीडिया में आनी चाहिए, तो आप हमें अवश्य भेजें। आप ईमेल या फेसबुक के माध्यम से हमें अपनी न्यूज़ भेज सकते हैं। आपकी भेजी गई खबर आपके नाम से प्रकाशित की जाएगी।
हमीरपुर: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
हमीरपुर जिला के गौड़ा क्षेत्र में संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र में रविवार को एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान साहिल ठाकुर (29) निवासी लोअर बरोट, फतेहपुर तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। युवक की मौत के कारणों को लेकर सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साहिल ठाकुर को उसके परिजनों ने 27 जनवरी को गौड़ा क्षेत्र में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था। रविवार दोपहर बाद युवक को केंद्र में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों द्वारा उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस की देखरेख में रविवार शाम को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की अचानक हुई मौत से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी है जो आपको लगता है कि मीडिया में आनी चाहिए, तो हमें जरूर अवगत कराएं।
#Hamirpur #NashaMuktiKendra #PoliceInvestigation #HimachalNews #UTHimachal