1 कलाकार के मंच पर न आने से मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम संध्या विवादों में





 हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या उस समय विवादों में घिर गई, जब प्रसिद्ध पहाड़ी लोक गायक इंद्रजीत ने मंच पर प्रस्तुति देने से इनकार कर दिया। कार्यक्रम में उन्हें पहले स्टार कलाकार के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन ऐन मौके पर बदलाव के बाद उन्होंने महोत्सव से दूरी बना ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने शुरुआत में इंद्रजीत को अंतिम संध्या का स्टार कलाकार चुना था। इसके लिए उन्हें औपचारिक निमंत्रण पत्र भी जारी किया गया था। बाद में प्रशासन की ओर से प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी से बातचीत होने पर उन्हें स्टार नाइट दी गई और इंद्रजीत को दूसरे नंबर पर प्रस्तुति देने को कहा गया। इंद्रजीत ने बताया कि 30 जनवरी को प्रशासन की ओर से उन्हें 21 फरवरी की स्टार नाइट के लिए संपर्क किया गया था। तीन फरवरी को उनकी सहमति भी ली गई और निमंत्रण पत्र में उनका नाम दर्ज किया गया। इसके बाद 11 फरवरी को उन्हें सूचित किया गया कि अब उन्हें सेकेंड-लास्ट स्लॉट में प्रस्तुति देनी । होगी इस अचानक बदलाव से नाराज इंद्रजीत ने कार्यक्रम में शामिल न होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यदि स्टार नाइट किसी अन्य कलाकार को देनी थी, तो यह फैसला पहले ही कर लिया जाना चाहिए था। अंतिम समय में बदलाव करना कलाकारों के सम्मान के अनुरूप नहीं है। इंद्रजीत ने स्पष्ट किया कि उन्हें स्टार नाइट न मिलने का दुख नहीं है, बल्कि तय होने के बाद निर्णय बदलना अनुचित है। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे पहले सम्मान है और उसके बाद पारिश्रमिक। साथ ही उन्होंने मंडी प्रशासन के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन हमेशा हिमाचल के कलाकारों को सहयोग देता रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद महोत्सव की व्यवस्थाओं और कलाकारों के चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन की भूमिका पर भी नजर रखी जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form