सामाजिक योगदान की मिसाल: सोहन सिंह गुलेरिया ने पिंकी देवी को दान की जमीन
हारियान | 20 दिसंबर 2025 |
समाजसेवा की एक अनूठी और प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए हारियान क्षेत्र के सोहन सिंह गुलेरिया ने जरूरतमंद पिंकी देवी को उनके घर निर्माण के लिए अपनी निजी भूमि दान कर दी। इस मानवीय पहल से क्षेत्र में सराहना का माहौल है।
इस नेक कार्य के लिए सूरज पाल मंदिर कमेटी सहित समस्त हारियान वासियों ने सोहन सिंह गुलेरिया का आभार व्यक्त किया है। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि यह योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य लोग भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएंगे।
कमेटी ने यह भी कहा कि इस दान से पिंकी देवी का अपने घर का सपना साकार होगा। मंदिर कमेटी ने देवता सूरज पाल जी से प्रार्थना की है कि वे सोहन सिंह गुलेरिया और उनके परिवार को सदैव सुख, समृद्धि और आशीर्वाद प्रदान करें।
#
#सामाजिकयोगदान #दान #समाजसेवा #UTHimachal #HimachalNews #PositiveNews #Harian #SohanSinghGuleria
