मनाली में देह व्यापार का बड़ा खुलासा, आधी रात छापा, 5 आरोपी दबोचे, 4 महिलाएं मुक्त


मनाली | 


पर्यटन नगरी मनाली में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 21/22 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि को मनाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 02 पुरुष और 03 महिलाओं समेत कुल 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान देह व्यापार के दलदल में फंसी 4 महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर संरक्षण में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से पर्यटक क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अभियोग संख्या 209/2025 (दिनांक 22.12.2025) के तहत

धारा 4 व 5 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम तथा

धारा 143 बीएनएस–2023 के अंतर्गत पुलिस थाना मनाली में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मनाली पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि पर्यटन स्थलों पर अवैध धंधों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।


#Manali #ManaliPolice #HimachalNews #HimachalPradesh #CrimeNews #PoliceAction #HumanTrafficking #RescueOperation #LawAndOrder #UT_Himachal