कसौली में 1.6 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

 








कसौली में 1.6 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

कसौली, सोलन।

नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस थाना कसौली को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गश्त और अपराधों की रोकथाम के दौरान पुलिस टीम ने चिट्टा यानी हेरोइन तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पवन कुमार और रोहित कुमार नजारा होटल की ओर से कसौली की तरफ आ रहे हैं और उनके पास कथित तौर पर चिट्टा की खेप मौजूद है, जिसे युवाओं और छात्रों में सप्लाई करने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर काबू कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय पवन कुमार पुत्र मोहन लाल, निवासी गांव मशोबरा, तहसील कसौली, जिला सोलन तथा 40 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र दलीप कुमार, निवासी गांव चटियाणा, डाकखाना व तहसील कसौली, जिला सोलन के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 1.6 ग्राम चिट्टा या हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद पुलिस थाना कसौली में उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रोहित कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। उसके खिलाफ चरस, चिट्टा और हेरोइन तस्करी से जुड़े कुल पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें चार मामले थाना कसौली तथा एक मामला थाना पिंजौर, हरियाणा में पंजीकृत बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उसके खिलाफ चोरी और आपसी झगड़े से जुड़े दो अन्य मामले भी दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

#Kasauli #Solan #HimachalPradesh #DrugFreeHimachal #HimachalPolice #NDPSAct #Chitta #CrimeNews #UT_Himachal #UniqueTodayNews




Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form